उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने केदारघाटी में बुधवार रात्रि को हुई अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया दिए ये निर्देश….
रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारघाटी में बुधवार रात्रि को हुई अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को निर्देश दिये कि क्षतिग्रस्त सड़कों और पैदल मार्गों के सुधारीकरण का कार्य तेजी से किया जाय। संवेदनशील स्थानों से लोगों को जल्द सुरक्षित स्थानों पर लाया जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को यात्रा मार्ग में फंसे श्रद्धालुओं को यथाशीघ्र सुरक्षित स्थानों में लाये जाने के साथ ही भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। प्रभावित क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का पूरा आंकलन करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये।

उन्होंने कहा कि प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए। आपदा प्रभावित क्षेत्र में जन जीवन सामान्य बनाने के लिए सड़क कनेक्टिविटी, विद्युत और पेयजल की आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिये हैं।

जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग डॉ. सौरभ गहरवार ने जानकारी दी कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के फंसे होने की सूचना मिलते ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लाया जा रहा है, साथ ही उनके लिए भोजन और चिकित्सा सुविधा की व्यवस्थाएं की गई है। आज दोपहर एक बजे तक लगभग 300 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर लाया गया है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों से लोगों को सुरक्षित स्थानों में ले जाया जा रहा है। अतिवृष्टि से बहे पुल व क्षतिग्रस्त मार्गों को बनाने की कार्यवाही भी गतिमान है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
कोटद्वार पुलिस ने dj बजाने से मना किया तो शाहिद ने साथी के साथ मिलकर पुलिस पर कर दिया हमला,आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी मे भी कर दीं तोड़ फोड़, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार फरार की तलाश मे जुटी पुलिस !
पौड़ी की श्रीनगर पुलिस ने भीमराव अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालो के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज,एसएसपी ने प्रतिमा को खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश,कप्तान ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें की गठित।
देहरादून की डोईवाला पुलिस ने दो सगे भाइयो सहित तीन शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, शनिवार को निम्बू मिर्ची लटकाने के बहाने करते थे घरो की रेकी, बिना कैमरे वाले इलाके मे चटका देते थे बंद घरो के ताले,पुलिस को आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की ज्वेलरी हुई बरामद !