गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने गुरूवार को ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रस्तावों का प्राथमिकता पर निस्तारण करते हुए निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले में पार्किंग निर्माण कार्यो को तेजी से पूरा किया जाए। गोपेश्वर में लीसा बैंड के निकट पार्किंग निर्माण के लिए सर्वे करते हुए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करें। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण के लिए जहां पर भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां पर संबंधित एसडीएम से समन्वय करते हुए भूमि चिह्नित करें। आपदा मद से प्रस्तावित कार्यो को प्राथमिकता रखें। जो कार्य पूर्ण हो चुके है, उनको संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाए। विभागीय अधिकारी कार्यदायी संस्था के माध्यम से संचालित निर्माण कार्यो की स्वयं मॉनिटरिंग करें। निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा जाए। ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके।
ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया ने बताया कि जिला योजना, राज्य सेक्टर तथा केन्द्र पोषित योजनाओं के अन्तर्गत शिक्षा विभाग के 178, स्वास्थ्य विभाग के 45, राजस्व विभाग के 11, समाज कल्याण, जिला विकास प्राधिकरण के 11, वन विभाग के छह, समाज कल्याण के तीन, क्रीडा विभाग के तीन, उच्च शिक्षा, पर्यटन और यूकाडा के एक-एक कार्य सहित कुल 260 निर्माण कार्य थे। जिनमें से 180 कार्य पूर्ण हो चुके है और अवशेष कार्यो में 90 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, अधिशासी अभियंता अला दिया, सहायक अभियंता एलपी भट्ट, जिला शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह, एसीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, क्रीडा अधिकारी गिरीश कुमार, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल आदि मौजूद थे।

More Stories
केदारनाथ मे भारी बर्फीबारी के बीच भी नहीं थम रहा श्रद्धांलुओं का सैलाब,भारी बर्फीबारी के चलते बर्फ से ढकी आस पास क़ी सारी पहाड़िया, प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों को गर्म कपडे लेकर आने क़ी दीं सलाह.मौसम विभाग बदलते मौसम क़ी पल पल ले रहा खबर !
गंगोत्री धाम मे बर्फीबारी के बाद गिरा पारा, धाम क़ी पहाड़ियों बर्फ से ढककर हुई सफ़ेद !
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना शाहपुर पुलिस ने अवैध शस्त्रो की खरीद-फरोख्त करने वाले 04 शातिर अभियुक्तगण kiyeb गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 06 विदेशी पिस्टल, 03 देशी तमंचे, 01 मस्कट व कारतूस किये बरामद।