
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
पौड़ी की कोटद्वार पुलिस ने डीजे की धुन पर सड़क पर हंगामा कर रहे लोगो को मना किया था आरोपियों ने पुलिस पर ही हमला कर पुलिस की गाड़ी मे भी तोड़ फोड़ कर दीं जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं पुलिस घटना मे शामिल दूसरे फरार हमलावर की तलाश मे जुट गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21.03.2026 को रात्रि गश्त के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि आम पड़ाव क्षेत्र में कुछ युवक सड़क पर डीजे बजाकर नाच-गाना कर रहे हैं तथा उत्पात मचा रहे हैं, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है एवं आवागमन बाधित हो रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे, जहां पाया गया कि कुछ युवक सड़क पर डीजे बजाकर तेज शोर-शराबा कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा युवकों को समझाते हुए डीजे बंद करने एवं सड़क खाली करने हेतु निर्देशित किया गया, किन्तु उन युवकों में से दो सगे भाई मोहम्मद शाहिद एवं मोहम्मद आकिब—द्वारा निर्देशों का पालन करने से इंकार करते हुए पुलिस टीम के साथ वाद-विवाद एवं अभद्र व्यवहार किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने हेतु जब पुलिस द्वारा डीजे बंद कराया गया, तो उक्त दोनों युवकों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया तथा मौके पर खड़े सरकारी वाहन के शीशे भी तोड़ दिए गए।
घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मोहम्मद शाहिद, निवासी- आम पड़ाव, कोटद्वार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका भाई मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
उक्त प्रकरण के संबंध में कोतवाली कोटद्वार में अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0- 65/2026, धारा- 109,132,353,351,352(2) BNS एवं धारा 03 उत्तराखण्ड लोक सम्पत्ति निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त शाहिद को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता अभियुक्त*
मोहम्मद साहिद पुत्र मोहम्मद कलवा, निवासी-आमपड़ाव कोटद्वार जनपद पौड़ी
*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक विनोद चपराना
2. उप निरीक्षक राजाराम
3. हेड कांस्टेबल दीपक मेवाड़
4. हेड कांस्टेबल करण यादव

More Stories
देहरादून मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के ऊपर फिर दरका पहाड़, घंटो की मस्सकत के बाद मार्ग हुआ सुचारु,स्थानीय लोगो ने कीमाड़ी मार्ग को वैकल्पिक मार्ग बनाने की उठाई मांग.!
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर देहरादून पुलिस ने टाटा नैनो कार से स्टंट करने वाले चार आरोपियों को लिया हिरासत मे,नैनो मिली तों यह हाल है ऑडी मिल जाती तों हवा मे ही उड़ा देते. देखिये नैनो का डांस करते हुये वीडियो.!
हरिद्वार की लक्सर पुलिस ने युवाओं की नसो मे जहर घोलने वाले आरिफ और वसीम को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी नशे के केप्सूल के माध्यम से बना रहे थे युबाओ को नशे का शिकार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से बड़ी मात्रा मे नशीले केप्सूल किये बरामद.!