उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष को हटाने से पहले होगी तमाम भीतरघातियो और अनुशासनहीनो पर कार्यवाही, सुनिए प्रदेश प्रभारी क्या बोले.…
देहरादून : उत्तराखंड बीजेपी मैं जहां प्रदेश अध्यक्ष बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं और जल्द इसका फैसला होने की बात भी सामने आ रही हैं लेकिन इन सबके बीच 2022 के चुनावों में पार्टी से भीतर घात करने वालों पर गाज गिरने जा रही हैं जी हाँ पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम देहरादून पहुंच गए हैं और आज पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश प्रभारी ने इन तमाम मामलों को अनुशासन समिति को सौंपने के निर्देश दे दिए हैं।
प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने साफ तौर पर कहा कि कई जिलों से चुनाव में भितरघात की शिकायतें मिल रही थी और कहीं जगह पर अनुशासन हीनता के भी आरोप लग रहे थे ऐसे में पार्टी इन तमाम चीजों को बर्दाश्त नहीं करेगी इसको देखते हुए अनुशासन समिति को यह सारे मामले सौंप दिए गए हैं और वह अब इस पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
वही प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी साफ तौर पर कहा कि जो शिकायत मिली है उन पर अब कार्रवाई तेजी से की जाएगी


More Stories
चारधाम यात्रा–2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु परिवहन विभाग उत्तराखंड द्वारा व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का हुआ शुभारंभ !
उधमसिंह की आई टी आई पुलिस ने दिन दहाड़े जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर किया था हमला, दोबारा हमला करने से पहले ही पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार !
नाबालिगो की सुरक्षा के प्रति सजग पौड़ी पुलिस—गुमशुदा बालिका को ढूंढकर दिलाया सुरक्षित आश्रय, हरियाणा से उत्तर प्रदेश तक चली तलाश— नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर पुनर्वास केंद्र में कराया दाखिल ।