
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
आज थाना नेहरू कालोनी तथा फायर स्टेशन देहरादून को विधानसभा भवन के द्वितीय तल पर बने कार्यालय में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे। मौके पर दमकल के दो वाहनों द्वारा विधानसभा कैंटीन के ऊपर द्वितीय तल पर बने कार्यालय में लगी आग पर काबू पाया गया। आग से कार्यालय के खिड़की और दरवाजों पर लगे परदे जल गए तथा कार्यालय में रखी अन्य सामग्री को आंशिक नुकसान पहुँचा। प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हो रहा है।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा विधानसभा पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा घटना के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही