
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय से 21 ग्रीन कार्ड जारी किए गए। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी और संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अनिता चमोला ने ट्रांसपोर्टरों को ग्रीन कार्ड वितरित किए।
आज एआरटीओ कार्यालय के परिसर में चार वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार कर हवन किया। जिसमें परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आहुति डाली। 11 बजे ट्रांसपोर्टरों को ग्रीन कार्ड बांटे गए। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। जो भी वाणिज्यिक वाहन चारधाम की यात्रा पर जाएगा उन सभी का ग्रीन कार्ड बनाया जाएगा।
कहा कि जो वाहन चारधाम की यात्रा के बजाय पर्यटकों का लेकर तुंगनाथ, चोपता आदि स्थानों पर जाएगा उन सभी वाहनों का ग्रीनकार्ड जारी होगा। यात्रा मार्ग पर जो भी चेक पोस्ट बनीं है वह यात्रा शुरू होने से एक सप्ताह पहले काम करना शुरू कर देंगी। संभागीय परिवहन कार्यालय से चेक पोस्ट के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही