देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सीएम आवास में आयोजित प्रातः कालीन बैठक में दो मिनट का मौन रखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्यमंत्री ने हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “उत्तराखंडवासियों की ओर से मैं शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी पूरी संवेदना प्रकट करता हूँ। यह कायराना हमला केवल निर्दोष लोगों पर नहीं, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी हमला है।“
मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। इस कुकृत्य का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

More Stories
ब्रह्मपुरी सूर्य मंदिर छठ पार्क में छठ महापर्व की तैयारियाँ अंतिम चरण में, हजारों श्रद्धालु करेंगे भगवान सूर्यदेव की आराधना
न्यायालय की लाइव स्ट्रीमिंग की रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालो के विरुद्ध होगी विधिक कार्रवाई
सहस्त्रधारा रोड के पास स्थित स्पा सेन्टर में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, अनैतिक देह व्यापार के धंधे को संचालित कर रही महिला को किया गिरफ्तार