बीना मित्तल अध्यक्ष और हेमा अग्रवाल चुनी गई सचिव
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। इनरव्हील क्लब कोटद्वार की यहां हुई बैठक में बीना मित्तल को अध्यक्ष और हेमा अग्रवाल सर्व सम्मति से सचिव चुना गया। क्लब के अधिष्ठापन कार्यक्रम में पांच नए सदस्यों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण कर समाज सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर क्लब के 100 वर्ष पूर्ण होने और 101वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में 101 दीये प्रज्ज्वलित कर खुशी का इजहार किया गया। साथ ही 101 पौधे प्लान्टर सहित वितरित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इनर व्हील क्लब परिवार के सभी सदस्यों ने सेवा प्रकल्पों को करने का संकल्प लिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष बिना मित्तल ने सभी सदस्यों को क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में उनका सहयोग करने की अपील की। इस दौरान क्लब की कोषाध्यक्ष शोभा सिंघल, आईएसओ विनीता अग्रवाल , एडिटर पूजा लड्ढा, मिनाक्षी अग्रवाल, आरती खर्कवाल, मोनिका गुप्ता, अनु सिंघानिया, शिल्पी अग्रवाल, विमी बत्रा सहित अतिथि के रूप में प्रभा पोखरियाल, मीनाक्षी शर्मा, रेणु अग्रवाल, रश्मि त्रिपाठी, बीना एलाबादी आदि मौजूद थे।

More Stories
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर में मण्डी परिषद् के अधिकारियों के साथ क़ी बैठक,. कृषि क्षेत्र को मजबूती, किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, मंडी परिसरों में बनेंगे हाईटैक शौचालय व 366 नए संपर्क मार्ग बनाने पर क़ी चर्चा.!
देहरादून क़ी विकासनगऱ पुलिस ने शुभम त्यागी को साथी सहित गैंगस्टर एक्ट मे किया निरुद्ध, संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को देते थे अंजाम.!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण,सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री,कॉलेज के विद्यार्थियों को भी मिलेगी देहरादून चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश की सुविधा,पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री