
सावन मास मे कावड़ियों की सुविधा के लिए बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर में तथा नीलकंठ ढाबा इमली रोड के समीप भारत विकास परिषद,मां चूडामनी देवी शाखा,भगवानपुर की ओर से दो निशुल्क 03 दिवसीय चिकित्सा एवं जलपान शिविर एवं भंडारे का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 1500 से अधिक शिव भक्तों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गई तथा जलपान कराया गया।
शिविर में उत्तराखंड पश्चिम प्रांत के महासचिव संजय गर्ग में कहा कि सावन के महीने में शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा करने का विशेष महत्व होता है।शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं तथा वह हमारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
प्रांतीय मीडिया प्रभारी संजय पाल ने बताया कि शिवभक्त कांवड़िए गंगोत्री तथा हरिद्वार से पवित्र गंगा नदी से गंगा जल लेकर अपने स्थानीय शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। इस यात्रा के दौरान भक्त नंगे पैर चलते हैं,लंबी दूरी तय करते हैं और प्रचंड गर्मी सहित कई कठिनाइयों का सामना करते हैं। लेकिन उनकी आस्था इतनी प्रबल होती है कि वह इन सब परेशानियों के बावजूद भी अपनी मंजिल पर समय से पहुंच कर भगवान शिव के शिवलिंग पर शिवरात्रि के दिन समय से जलाभिषेक करते हैं।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह चौहान ने कहा कि कांवरियों की सेवा करने का अर्थ है कि उनकी शारीरिक और मानसिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उन्हें भोजन, पानी, आश्रय और चिकित्सा सहायता प्रदान करना।
परिषद की सचिव श्रीमती कल्पना सैनी ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना न केवल एक धार्मिक कर्तव्य है वरन इससे समुदाय में एकता और भाईचारे की भावना बढ़ती है।
परिषद के उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा विश्व की सबसे बड़ी पैदल यात्रा है जो कि एक दूसरे के प्रति सहयोग एवं सहानुभूति करना सिखाती है।
इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष अमरीश चौहान,वित्त सचिव लोकेश,संगठन सचिव सुधीर सैनी,ओम सिंह, श्रीमती निधि धीमान, श्रीमती संगीता गुप्ता,

सैयद त्यागी, बृजमोहन, हर्षित शर्मा, वसीम, पायल, राजकुमार, रोहित, अशोक तथा लोकेश आदि लोगों ने कांवड़ यात्रियों की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 6 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार, अभियुक्तो द्वारा बाइक सवार युवक व युवती के साथ दिया था मारपीट की घटना को अंजाम
गुण्डा एक्ट में जिला बदर अभियुक्त को निर्धारित अवधि से पूर्व जनपद की सीमा पर प्रवेश करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
दबंग दिखने का शौक ले पहुँचा सलाखों के पीछे, अवैध देशी तमंचे के साथ 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार