
शरद कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार ) सहारनपुर
सहारनपुर मे सेवा और समाजसेवा की मिसाल पेश करने वाले सिख समाज के वरिष्ठ समाज सेवी *सरदार सुरजीत सिंह* को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पूर्व जिलाधिकारी *दिनेश चंद्र सिंह* ने सहारनपुर पहुंच कर पंजाब होटल के मालिक सरदार सुरजीत सिंह से मुलाकात करके उनका हाल जाना और विशेष कार्यक्रम में सरदार सुरजीत सिंह को शाल पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग, सिख समाज के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
*सेवा कार्यों की सराहना*
पूर्व डीएम दिनेश चंद्र सिंह ने सरदार सुरजीत सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि _”कोरोना काल से लेकर आज तक सरदार सुरजीत सिंह ने जरूरतमंदों के लिए लंगर, रक्तदान शिविर, कावड़ सेवा और गरीब बच्चों की शिक्षा में जो योगदान दिया है, वह काबिले तारीफ है। सिख समाज हमेशा से ‘सेवा भाव’ और ‘लंगर परंपरा’ के लिए जाना जाता है और सरदार जी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।”_
उन्होंने कहा कि ऐसे समाजसेवियों के कारण ही समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।
*भविष्य की योजनाओं पर चर्चा*
सम्मान समारोह के बाद दोनों के बीच शहर के विकास और सामाजिक कार्यों को लेकर लंबी चर्चा हुई।
*समाज में खुशी की लहर*
सम्मान की खबर सुनते ही सिख समाज और शहरवासियों में खुशी की लहर है। लोगों ने कहा कि दिनेश चंद्र सिंह जैसे अधिकारी जब समाजसेवियों का हौसला बढ़ाते हैं तो समाजसेवा को नई ऊर्जा मिलती है।
कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य, सिख संगठन के पदाधिकारी सरदार तेजपाल सिंह,सरदार बिट्टू सरदार अमरजीत सिंह,बिट्टू राणा,रिंकू राणा,चिराग , समेत बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन