August 7, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखंड मे शासन ने 21आईएफएस के दायित्वों मे किया फैर बदल, 5 नये आईएफएस को मिली जिम्मेदारी, देखे लिस्ट किसको कहा कहा का मिला पदभार. !

राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

देहरादून। शासन ने 21 आईएफएस के दायित्वों में फेरबदल किया है। इसके अलावा पांच नए आईएफएस को भी जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल से सीईओ कैंपा व नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन का दायित्व हटाया गया है। नीना ग्रेवाल को प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव बनाया गया है, उनके पास एमडी वन निगम का भी चार्ज रहेगा।अपर प्रमुख वन संरक्षक बीके गांगटे को सीईओ कैंपा व वन अनुसंधान, प्रबंधन एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक सुरेंद्र मेहरा को नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन और सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ का दायित्व दिया गया है। डॉ पराग मधुकर धकाते से सीसीएफ वन पंचायत का दायित्व हटाया गया है, जबकि यह दायित्व सीसीएफ सुशांत पटनायक को दिया गया है। वन संरक्षक चंद्रशेखर सनवाल को वन संरक्षण नोडल कार्यालय, नीतू लक्ष्मी को अपर सचिव वन, अपर सचिव वन कल्याणी को वन संरक्षक यमुना वृत्त का दायित्व दिया है

डीएफओ स्तर पर भी बदलाव हुआ है। अमित कंवर को डीएफओ चकराता, वैभव कुमार सिंह को डीएफओ देहरादून, नीरज कुमार को प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम बनाया गया है। डीएफओ हिमांशु को टिहरी वन प्रभाग, दीपक सिंह को तराई पूर्वी वन प्रभाग, आशुतोष सिंह को टौंस वन प्रभाग, पुनीत तोमर को तराई पश्चिम वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है। जीवन मोहन दगाड़े को उत्तरकाशी, अभिमन्यु को अल्मोड़ा, आदित्य रत्न को डीएफओ पिथौरागढ़ बनाया गया है। रजत सुमन को केदारनाथ वन प्रभाग, प्रणाली रमेश को बदरीनाथ का उप वन संरक्षक बनाया गया है। प्रकाश चंद्र आर्य को बागेश्वर और डीपी बलूनी को मसूरी वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है। पंडित शिरीन संजय को उप निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व बनाया गया है। आईएफएस विनीत कुमार, ढिनो पुरुषोत्तमन, गौरव वर्मा को क्रमश: रुद्रप्रयाग, चंपावत, लैंसडोन वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है। यश ढोबले को उप वन संरक्षक नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, जोशीमठ भेजा गया है.!

 

Share