
🚨#FAKE_NEWS-दिनांक 25/03/2024 को पटेलनगर क्षेत्रांतर्गत #लोहिया_नगर में दो पक्षों के मध्य हुई #मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है,जिसमे उक्त झगड़े व मारपीट की घटना को #दो_समुदायों के लोगो के मध्य होना प्रचारित किया जा रहा है।
👉🏻उक्त संबंध में अवगत कराना है कि उक्त मारपीट की घटना में #दोनों_पक्ष_एक_ही_समुदाय से संबंधित है, जिनके मध्य आपसी रंजिश के कारण मारपीट की घटना हुई थी।
👉🏻दोनों पक्षों द्वारा घटना के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर #थाना_पटेलनगर में #मुकदमा दर्ज किया गया है।
🔶कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वीडियो को #भ्रामक_तथ्यों के साथ प्रसारित करते हुए इसे #साम्प्रदायिक_रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। #देहरादून_पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों पर #नजर रखते हुए ऐसे अराजक तत्वों को #चिन्हित किया जा रहा है, जिनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
👮आमजन मानस से अनुरोध है कि ऐसी #अफवाहों पर ध्यान न दे और न ही ऐसी किसी खबर को बिना किसी पुष्टि के आगे प्रसारित करें।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिह

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा