
देहरादून: उत्तराखंड के मसूरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर्यटक और स्थानीय लोगों के बीच गाड़ी हटाने को लेकर जमकर बवाल हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी हटाने के विवाद में पर्यटक ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मसूरी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद नाराज स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर धरना दिया। पुलिस पर भी स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा और शिकायत की है कि पुलिस द्वारा उनकी मदद करने बजाय उल्टा उन्हें हड़काया गया। लोगों ने गांधी चौक पुलिस चौकी इंचार्ज शोएब अली को सस्पेंड करने की मांग की है। हाईवे पर जाम लगने के बाद सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई है। इसका खामियाजा सड़क पर चलने वाले लोगों को भुगतना पड़ा। खबर है कि स्थानीय लोगों ने गांधी चौक पुलिस स्टेशन में भी तोड़फोड़ की है। सूचना मिलने के बाद मसूरी कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे।1 घंटे से लगे जाम को बड़ी मुश्किल से खुलवाया गया। जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं