October 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मसूरी मे पर्यटको और स्थानीय लोगो के बीच चले लात घूसे,गाडी हटाने को लेकर बढा विवाद, गाधी चौक चौकी इंचार्ज पर लगाया बदसलूकी का आरोप।

देहरादून: उत्तराखंड के मसूरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर्यटक और स्थानीय लोगों के बीच गाड़ी हटाने को लेकर जमकर बवाल हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी हटाने के विवाद में पर्यटक ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मसूरी पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद नाराज स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर धरना दिया। पुलिस पर भी स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा और शिकायत की है कि पुलिस द्वारा उनकी मदद करने बजाय उल्टा उन्हें हड़काया गया। लोगों ने गांधी चौक पुलिस चौकी इंचार्ज शोएब अली को सस्पेंड करने की मांग की है। हाईवे पर जाम लगने के बाद सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई है। इसका खामियाजा सड़क पर चलने वाले लोगों को भुगतना पड़ा। खबर है कि स्थानीय लोगों ने गांधी चौक पुलिस स्टेशन में भी तोड़फोड़ की है। सूचना मिलने के बाद मसूरी कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे।1 घंटे से लगे जाम को बड़ी मुश्किल से खुलवाया गया। जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।

Share