पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लांगा रोड विकासनगर में भूस्खलन की जद में आए जाखण गांव का स्थलीय निरीक्षण किया भूस्खलन के बाद जाखण गाँव के 09 मकान तथा 07 गौशालाये पूर्ण रूप से जमींदोज हो गए, जिसमें कुल 16 परिवारो के 50 लोग रहते थे। घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि या पशु हानि नहीं हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रभावित लोगों को पछता गांव के स्कूल में बनाये राहत कैम्प में सुरक्षित रूकवाया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस द्वारा एस0डी0आर0एफ0 के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

More Stories
छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत
दून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर मुस्कान, 4 लाख रुo कीमत के 8 मोबाइल फोनो को पुलिस ने किया बरामद
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार