
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की सर्वोच्च आहुति देने वाले भारतीय सेना के वीर शहीदों को याद करते हुए आज पौड़ी में एजेंसी चौक स्थित अमर जवान स्तंभ पर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा शहीदों को पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए पुलिस गार्द द्वारा पारंपरिक सम्मान के साथ शहीदों को सलामी दी गई। कारगिल विजय दिवस हमें उन अमर बलिदानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली
दून पुलिस परिवार के साथ एसएसपी दून ने मनाया खुशियों एवं रंगो का त्यौहार होली, सभी जवानों व पुलिस परिजनों को रंग लगाकर दी होली के पावन पर्व की शुभकामनांए, पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए एसएसपी दून का संदेश- आप सतर्क तो आम जन सुरक्षित
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस