
अक्षय ठाकुर (राष्ट्रीय दिया समाचार) मुज़फ्फरनगर
मुज़फ्फरनगर की थाना छपार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने वाले 01 आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास तथा अर्थदण्ड की सजा कराने मे सफलता प्राप्त की है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12.11.2020 को वादी द्वारा थाना छपार पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि अभियुक्त अहतेशाम पुत्र मुन्तजीर निवासी ग्राम खुडडा थाना छपार, मुजफ्फरनगर दिनांक 08.11.2020 को उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी। थाना छपार पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 316/20 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया था। थाना छपार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी तथा अभियुक्त अहतेशाम उपरोक्त को दिनांक 29.11.2020 को गिरफ्तार किया गया। थाना छपार पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए गुणवत्तापूर्वक विवेचना संपादित की गयी तथा अभियुक्त के विरूद्ध दिनांक 04.12.2020 को आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया।
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने जैसे जघन्य अपराध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर तथा थाना प्रभारी छपार के नेतृत्व में थाना छपार स्तर से प्रभावी पैरवी की गयी व समस्त गवाहों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया गया। विशेष लोक अभियोजक श्री विक्रान्त राठी व श्री दीपक गौतम एवं कोर्ट पेरोकार मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। अभियोजन व पुलिस की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप आज दिनांक 25.07.2025 को माननीय न्यायालय विशेष पॉक्सो कोर्ट मुजफ्फरनगर द्वारा अभियुक्त अहतेशाम उपरोक्त को धारा 363,366,376 भादवि में 20 वर्ष कठोर कारावास एवं 15,000/- अर्थदण्ड से दण्डित किया गया मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्यवाही तथा अभियोजन की सशक्त पैरवी से जघन्य अपराध कारित करने वाले उक्त आरोपी को सज़ा दिलाये जाने पर आमजन द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मज़बूत हुआ है।

More Stories
STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट ने की बड़ी कार्रवाई, STF क़ी *किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखण्ड में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे पकडे गए आरोपी,STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के सम्बन्ध में जुटाई जा रही है जानकारी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,_देवप्रयाग पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन को भी किया जब्त.!
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त