
मसूरी। नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने शहर की ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों से वार्ता की व आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर मालरोड पर पटरी लगाने वालों का चिन्हीकरण, टैक्सी स्कूटियों पर नियंत्रण, तेज गति से चलने वाले दुपहिया वाहनों पर कार्रवाई सहित अन्य मुददों पर चर्चा की गई।
नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी के कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में कई मुददों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें मालरोड पर पटरी वालों के चिन्हीकरण के लिए सर्वे किये जाने पर जोर दिया गया ताकि अवैध पटरी लगाने वालों को हटाया जा सके। साथ ही वेंडर जोने के लिए भूमि चिन्हित करने के भी निर्देश दिए गये। बैठक में मालरोड पर खड़े वाहनों का चालान करने सहित मोती लाल नेहरू मार्ग, पिक्चर पैलेस लंढौर मार्ग, नगर पालिका मार्ग, कैमल बैक रोड पर अवैध पार्किग पर सख्ती करने के निर्देश दिए गये व ऐसे वाहनों के चालान करने को कहा गया। वहीं तेज गति से दुपहिया चलाने, व नाबालिग स्कूटी चलाने वालों पर भी जागरूकता के साथ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया ताकि इस पर रोक लगायी जा सके। वहीं यातायात नियंत्रित करने के लिए एक मार्गीय यातायात व्यवस्था करने पर भी सहमति बनी ताकि सीजन में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने अधिकारियों से शहर की व्यवस्था सुधारने में सहयोग देने का आहवान किया। इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तनवीर सिह मारवाह, कोतवाल संतोष कुंवर, मंत्री गणेश जोशी के प्रतिनिधि मोहन पेटवाल, पालिका सभासद अमित भटट, शिवानी भारती व सचिन गुहेर मौजूद रहे।

More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार, 5 करोड़ क़ी रंगदरी और जान से मारने क़ी धमकी का लगा आरोप, उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी मामले रही है काफ़ी चर्चित.!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री ने अपने इष्टदेव से प्रदेश वासियो क़ी खुशहाली क़ी कि कामना, अपने बचपन क़ी मुँहबोली दादी से लिया आशीर्वाद !
STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट ने की बड़ी कार्रवाई, STF क़ी *किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखण्ड में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे पकडे गए आरोपी,STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के सम्बन्ध में जुटाई जा रही है जानकारी।