-होमगार्ड विभाग के जवानों के मस्क बाजे की धुन से गुंजायमान होगी बदरीशपुरी
गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं, वहीं इस वर्ष कपाट खुलने के मौके पर सेना की बैंड धुनों के साथ ही पहली बार उत्तराखंड होमगार्ड विभाग के मस्कबाजे की धुन भी श्रद्धालुओं को सुनाई देगी।
चमोली होमगार्ड के प्रभारी कमांडेंट दीपक कुमार भट्ट ने बताया कि होमगार्ड कमांडेंट जनरल केवल खुराना की पहल पर होमगार्ड के जवानों की मस्क बाजे की टीम तैयार की गई है। जो देहरादून में आयोजित कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। ऐसे में पहली बार विभाग ने बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर टीम के प्रदर्शन की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि टीम की ओर से कपाट खुलने के साथ ही 12 से 14 मई तक धाम में मस्क बाजा की प्रस्तुति दी जाएगी।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक