उत्तराखंड में यहाँ ‘ये देखकर ही दम घुट रहा है…’ गुच्चू पानी गुफा में पर्यटकों की भीड़ देख लोगों ने उठाए सवाल….
देहरादून: जब मैदानी इलाकों में गर्मी पड़ती है तो यहां के लोग तुरंत अपना सूटकेस पैक करके पहाड़ों पर घूमने चले जाते हैं। हालांकि हाल ही में उत्तराखंड के देहरादून से जो वीडियो सामने आया है वो काफी डरा रहा है। दरअसल ये वीडियो वहां के लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस गुच्चू पानी गुफा (रॉबर्स केव) का है।
जहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है…दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ दिन पहले हालात ऐसे थे कि कई जगहों पर पारा 45 से 48 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि अब बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट जरूर आई है लेकिन अभी भी उमस काफी ज्यादा है। चिपचिपी गर्मी और उमस से निजात पाने के लिए लोग पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं।गुफा में लगी पर्यटकों की भीड़
हाल ही में उत्तराखंड के देहरादून के गुच्चू पानी गुफा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वहां पर हजारों टूरिस्ट एक साथ पहुंच गए हैं और उस दो पहाड़ियों के बीच बनी संकरी जगह से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो में पुरुष, महिला और बच्चे, बुजुर्ग सभी कतार में लगकर गुफा को पार करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को वायरल होने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।ये देखकर ही दम घुट रहा है।
गुच्चू पानी गुफा के इस वीडियो पर यूजर्स प्रशासन पर निशाना साधते हुए सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या प्रशासन सो रहा है? ऐसी जगह पर इतनी भारी भीड़ को जाने की अनुमति दे दी, क्या आप इसी तरह पर्यटन को बढ़ावा देते हैं? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा -दुखद! इस लापरवाह भीड़ पर प्रशासन की कोई रोक नहीं! एक और यूजर ने लिखा – ये देखकर ही दम घुट रहा है।
गुच्चू पानी गुफा की कहानी
गुच्चू पानी गुफा को रॉबर्स केव के नाम से भी जाना जाता है। ये उत्तराखंड के देहरादून शहर में स्थित है। बता दें कि ये गुफा प्राकृतिक चूना पत्थर से बनी हुई है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, रहस्यमय वातावरण के लिए लोकप्रिय है। इस गुफा को लेकर कई तरह की कहानी है। पहली तो ये है कि इसे डाकुओं की गुफा भी कहा जाता है। सबसे लोकप्रिय कहानी के अनुसार यह गुफा कुख्यात डाकू गुच्छा सिंह और उसके गिरोह का ठिकाना हुआ करती थी। डाकू गुच्छा सिंह यहां लूट का सामान छुपाता था और राहगीरों पर हमला करता था। वहीं कुछ अन्य कहानियां भी हैं।

More Stories
शिकायत मिलते ही डीएम का कडा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा नशामुक्ति केंद्र सीज करने के आदेश,नशामुक्ति केंद्रों पर डिजिटल पहरा, बनेगा ऑनलाइन डैसबोर्ड-एक क्लिक पर होगी केंद्रीकृत निगरानी,. ड्रग्स के खिलाफ चौकसीः मेडिकल स्टोर, कॉलेजों और संदिग्ध इलाकों पर प्रशासन की पैनी नजर,75 बेड के राजकीय नशामुक्ति केंद्र के लिए प्रथम किस्त 132 लाख अवमुक्त.!
मसूरी गोलीकांड की 32वीं बरसी पर शहीदों को किया नमन, विकास के दावों पर विपक्ष ने उठाए सवाल, शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में परिजनों ने दी श्रद्धांजलि, सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया नमन; मंत्री गणेश जोशी ने गिनाईं विकास योजनाएं.!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर, मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, तप, त्याग और बलिदान से साकार हुआ उत्तराखंड राज्य गठन का सपना.!