
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी को जान से मारने की धमकी दिए जाने की घटना पर आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी की एक आपात बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि माननीय चिराग पासवान जी को इस प्रकार की धमकी मिलना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय है। चिराग पासवान देश के लोकप्रिय जननेता होने के साथ-साथ हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं सशक्त नेतृत्व का प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध किसी भी प्रकार की धमकी न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है, बल्कि करोड़ों समर्थकों की भावनाओं को भी आहत करती है।
प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से आग्रह किया कि इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित की जाए तथा उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही माननीय श्री चिराग पासवान जी की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति अपना पूर्ण समर्थन एवं विश्वास व्यक्त किया।
बैठक में प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव भार्गव, प्रदेश सचिव (संगठन) अंकुर कर्णवाल, प्रदेश सचिव चंद्रपाल सिंह, संजय कुमार, गौतम कुमार,अनिल मित्तल सहित पार्टी के दर्ज़ेनो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !