
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी ने बताया कि इस क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। जिसको हटाने के लिए विभाग ने नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू की है। इससे पहले अतिक्रमण को चिह्नित किया गया था। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद अतिक्रमणकारियों को सुनवाई का मौका दिया जाएगा। सही तथ्य नहीं पाए जाने पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
लोकसभा चुनाव के बाद वन विभाग तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौलापार स्थित बागजाला में फिर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रहा है। वन विभाग ने कार्रवाई शुरू करने से पहले 300 से अधिक परिवारों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी ने बताया कि बागजाला क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। जिसको हटाने के लिए विभाग ने नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू की है। इससे पहले अतिक्रमण को चिह्नित किया गया था। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद अतिक्रमणकारियों को सुनवाई का मौका दिया जाएगा। सही तथ्य नहीं पाए जाने पर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग का दावा है कि बागजाला में करीब 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले वन विभाग ने बागजाला क्षेत्र से कुछ अतिक्रमण को खाली कराया था।

More Stories
बागेश्वर के विकास को मिली नई रफ्तार, ₹12.18 करोड़ की सड़क का हुआ शुभारंभ, 9.16 किमी लंबा मोटर मार्ग क्षेत्र की कनेक्टिविटी को देगा मजबूती, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन की बेहतर सुविधा
मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 4 व्यक्तियों को अलग अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार