उत्तराखंड में यहाँ अति उत्साह में मतदाता ने कर दिया ऐसा काम, कि ले गई पुलिस….
काशीपुर: काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में आज मतदान के दौरान एक युवक के द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस के द्वारा उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई तथा बाद में सोशल मीडिया पर वक्त वीडियो को डिलीट करवाया गया मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले फरमान पुत्र अब्दुल सलाम निवासी ग्राम लालपुर के द्वारा लोकसभा चुनाव में वोट डालते समय अपना एक वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया गया।
जिसके बाद हरकत में आयी कुंडा थाना पुलिस ने फरमान के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसको थाने ले आई तथा उससे फेसबुक पर अपलोड की गई उक्त पोस्ट डिलीट करवा दी गई। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !