उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश, घरों-होटलों में घुसा पानी, हाईवे पर फैला मलबा…….
देहरादून: बारिश के चलते राना चट्टी, दागुडगांव निषणी सड़क से होते हुए मलबा और पानी राना गांव के कई घरों से होकर यमुनोत्री हाईवे पर फैल गया।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने फिर करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित आसपास के गीठ पट्टी के 12 गांवों में भारी बारिश हुई। इसके चलते यमुनोत्री धाम के पड़ाव राना चट्टी, राना गांव में भारी मलबा और पानी लोगों के घरों और होटलों में घुस गया। वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर भी भारी मात्रा में मलबा फैल गया।
स्थानीय निवासी होटल व्यवसाई मुकेश चौहान ने बताया कि बारिश के चलते राना चट्टी, दागुडगांव निषणी सड़क से होते हुए मलबा और पानी राना गांव के कई घरों से होकर यमुनोत्री हाईवे पर फैल गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से सड़कों पर आ गए।
जेसीबी मशीन से पानी को बस्ती से खड्ड की ओर मोड़ने का काम शुरू कर दिया है। बताया कि सड़क निर्माण कार्य एजेंसी की लापरवाही से पहले भी कई बार पानी व मलबा घरों और होटलों के साथ ही हाईवे तक पहुंचा था।


More Stories
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से अवैध हथियार हुआ बरामद, पुलिस पार्टी पर फायर कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने बदमाश को भेज दिया अस्पताल !
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़,एसएसपी दून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने कैंट क्षेत्र में की आकस्मिक छापेमारी,अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 03 पीडिताओं को किया रेस्क्यू !
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू