
🔸 दीपावली के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल ** श्वेता चौबे** ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को मिठाई वितरित कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
🔹 इस अवसर को और भी खास बनाते हुए एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस परिवार के नन्हे-मुन्ने बच्चों को दीपावली के उपहार भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। SSP ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अनेक बार त्योहारों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर आमजन की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में पुलिस परिवार के साथ त्योहारों की खुशियां साझा करना आपसी विश्वास, अपनत्व और पारिवारिक भावना को मजबूत करता है।
🔸 उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
**टिहरी पुलिस परिवार की यह पहल पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस परिवार के बीच आपसी सौहार्द, सम्मान और अपनत्व की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश देती है।**

👉🏻 कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र सिंह भंडारी, सीएफओ टिहरी संजीवा कुमार, ऐश्वर्य पाल प्रभारी निरीक्षक नई टिहरी, देवराज शर्मा प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र नगर, कृष्णकांत प्रभारी निरीक्षक देवप्रयाग, संजय मिश्रा प्रभारी निरीक्षक कीर्तिनगर, प्रताप सिंह निरीक्षक यातायात, शैलेश राणा निरीक्षक LIU, ओम कांत प्रभारी CIU, धनराज सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष हिंडोलाखाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी गण भी मौजूद रहे.

More Stories
10 नवंबर को देहरादून में होगा भव्य छठ महोत्सव का आयोजन, उत्तराखंड में बिहार की संस्कृति का ध्वजवाहक बनकर उभर रहा बिहारी महासभा , इस वर्ष 20 हज़ार से भी ज्यादा वर्तियों के जुटने क़ी है संभावना – चन्दन झा सचिव बिहारी महासभा.!
उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल से किया गया अलंकृत।
दीपावली पर्व को लेकर अलर्ट मोड में ऊधमसिंहनगर पुलिस, एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं सड़क पर उतर कर संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान, एसएसपी ने दल बल सहित रुद्रपुर मुख्य बाजार का किया सघन भ्रमण, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए कड़े निर्देश.!