उत्तराखंड के मसूरी में जमकर बरसे मेघ, छाया घना कोहरा, देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट…..
देहरादून: मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में छह और सात अगस्त को कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में दोपहर बाद माैसम ने करवट बदली। मसूरी में मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में बारिश के बाद घना कोहरा छा गया।
वहीं, आज प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने के आसार हैं। जबकि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि उत्तरकाशी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में छह और सात अगस्त को कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है।


More Stories
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : मुख्यमंत्री