रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद रुद्रप्रयाग के अतिवृष्टि से प्रभावित केदारघाटी का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए हैं। करीब 12 बजे उनका हैलीकॉप्टर शेरसी हैलीपैड पर पहुंचा। मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा केदारघाटी में अतिवृष्टि से हुई क्षति, सड़क एव अन्य मार्गों सहित अन्य नुकसान की समीक्षा एवं पुनर्निर्माण की समीक्षा करेंगे। साथ ही प्रभावित व्यक्तिओं से भी भेंट करेंगे। इस दौरान पैदल यात्रा को कब तक संचालित किया जा सकता है सहित अन्य बिंदुओं पर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ मौके पर पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पांडेय, सचिव आपदा विनोद सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद हैं।


More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !