
थाना कोतवाली नगर में नियुक्त हेड कांस्टेबल राजीव राणा का दिनांक 25-03-2024 की देर रात्रि मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत राजीव राणा जी को उनके परिजनो द्वारा अचानक स्वास्थ खराब होने पर मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक राजीव राणा जी वर्ष 2001 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, जिनकी वर्ष 2023 में हेड कान्स0 पद पर पदोन्नति हुई थी। दिवंगत राजीव राणा जी मूूल रूप से ग्राम नगला सलारू कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्तमान में अपनी पत्नी तथा 03 बच्चो के साथ रायपुर क्षेत्र में रह रहे थे।
आज दिनांक 26-03-2024 को मृतक राजीव राणा जी के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम सलामी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत राजीव राणा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत राजीव राणा जी के आकास्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर उनके परिजनो को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि दुख की इस घडी में पुलिस परिवार हर कदम पर उनके साथ खडा है।


More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!