गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसियेशन चमोली को दिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर हरीश चंद्र सती निर्विरोध निर्वाचित हुए।
गोपेश्वर में आयोजित अधिवेशन में एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों में जिलामंत्री भूपेंद्र सिंह नेगी एवं कोषाध्यक्ष दलवीर सिंह गोसाईं को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। तीन पदाधिकारी उद्यान विभाग चमोली में कार्यरत है। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहेंगे। साथ ही कर्मचारी में और संगठन के हित में कार्य कर संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा