पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के 125 मातृ-पितृ विहीन और मेधावी छात्र-छात्राओं को पार्वती देवी गंगा राम ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज नागनाथ में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्मसिंह ने कहा पार्वती देवी गंगा राम ट्रस्ट जो गरीब और मातृ पितृ विहीन और मेधावी छात्र-छात्राओं को बीते दस वर्षों से लगातार अपने पठन पाठन को जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति के रूप में सहयोग दिया जा रहा है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के इस प्रयास से गरीब असहाय छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। ट्रस्ट के संस्थापक कालिका प्रसाद काला ने कहा कि इस ट्रस्ट की स्थापना गरीब, मातृ पितृ विहीन और मेधावी छात्रों को पढ़ने में सहयोग मिल सके जिसमें कुशलानंद भट्ट और सुरेखा शर्मा के सहयोग से दस वर्ष हो गए है। पूर्व शिक्षा निदेशक पुष्पा मानस ने कहा कि अब तक 727 बेटियों को छात्रवृत्ति दे चुके हैं। उन्होंने कहा इस वर्ष 125 मातृ पितृ विहीन एवं मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई। जिससे उनकी पढ़ाई में इस सहायता से सहयोग मिल सके। हमारा उद्देश्य सबको शिक्षा मिले और जो गरीबी के कारण पढ़ नही सकते हैं। ऐसी बेटियों को लगातार दस वर्षों से यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। ट्रस्ट ने अब तक इक्कीस लाख रुपये की धनराशि मातृ पितृ एवं मेधावी छात्राओं को व्यय किया जा चुका है। हमारा उद्देश्य शिक्षा को समान स्तर पर लाना है।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!