
भारत में आतंकी संगठन- इस्लामिक स्टेट इराक-सीरिया (ISIS) के चीफ हारिस फारूकी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को धुबरी में यह बड़ी सफलता मिली है।
आतंकी संगठन- इस्लामिक स्टेट इराक सीरिया (ISIS) की भारतीय यूनिट के प्रमुख को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दहशतगर्द की पहचान हारिस फारूकी के रूप में हुई है।
यह देहरादून का रहने वाला था बीते 10 वर्षों से देहरादून नही आया था इसका पिता भी फिलहाल फरार बताया जा रहा है जो की पेशे से हकीम है ।

आईएसआईएस के भारत प्रमुख को बांग्लादेश से सीमा पार करने के बाद असम से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक देहरादून का रहने वाला आरोपी हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुखी भारत में आईएसआईएस का प्रमुख है। वहीं इस संबंध में एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि हारिस फारूकी पिछले 10 से 12 सालों से देहरादून नहीं आया है। गलत गतिविधियों के चलते हारिस फारूकी का परिवार के किसी भी सदस्य से संपर्क नहीं था…उन्होने बताया कि दून पुलिस को इंटेलिजेंस से मिले इंपुट के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच की थी जिसमें यह सामने आया कि हारिस फारूकी अपने किसी भी परिजन के संपर्क में नहीं है और ना ही वह पिछले 12 सालों में देहरादून आया है

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही