देवाल (चमोली)। चमोली जिले के नंदा देवी राजजात यात्रा का थराली-देवाल-लोहाजंग-वाण मोटर मार्ग के किलोमीटर 18 पर बमणबेरा गधेरे में बना हरिपुर मोटर पुल के उपर बिछा लेंटर उखड जाने के कारण इसमें सरिया के जाल से आरपार दिखने लगा है। यदि समय रहते विभाग ने पुल का ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो मोटर पुल में कभी भी काई बडी दुघर्टना होने की आशंका बनी हुई है।
नंदा देवी राजजात मोटर मार्ग के थराली से वाण तक बने विभिन्न स्थानों पर बने पुलों की हालात चिंताजनक बनी है। पिंडर नदी पर बने थराली पुल के बाद अब देवाल से आगे हरिपुर नामक स्थान पर बने मोटर पुल के लेंटर में बडे-बडे छेद होने से पुल से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। और लोक निर्माण विभाग बेखबर बना है, कभी भी पुल में बड़ा हादसा हो सकता है।
बमडबेरा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता उमेश चन्द्र कुनियाल ने कहा है कि लोनिवि अभियंता और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि इस मोटर पुल से आवाजाही करते रहते है लेकिन पुल से उखड़ रहे लेंटर पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। जबकि इसी हालत में कभी भी कोई बड़ी अनहोनी होने की संभावना बनी हुई है। लगातार इस पुल से रेता, बजरी, लोहा ले जा रहे वाहनों की आवाजाही हो रही है। जिससे खतरा बढ़ता जा रहा है।
क्या कहते है अधिकारी
मामला मेरे संज्ञान में आया है। वे स्वयं एक सप्ताह पहले इस पुल से गुजरे थे, तब हरिपुर वाला पुल सही था। पुल की जांच के लिए जेई को आदेश दिए हैं। देखरेख के बाद पुल को सुधारा जाएगा।
दिनेश गुप्ता, अभिशासी अभियंता लोनिवि थराली।

More Stories
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
हरिद्वार की मंगलौर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के पास से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति