
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलौर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में लगातार चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक तस्कर को दबोचा, उसके कब्जे से 10.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की।
पकडे गये तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
तनवीर पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम भगवानपुर चन्दपुर, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी*
10.35 ग्राम अवैध स्मैक
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 रविन्द्र जोशी
2. हे0का0 शूरबीर
3. का0 मनीष

More Stories
सहस्त्रधारा नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव मे फिर बहा एक पर्यटक, नदी किनारे चेतावनी बोर्ड और नदारद पुलिस ने लील ली एक और जान, बड़ा सवाल आखिर क्या कर रही सीज़न ड्यूटी पर आये पुलिस के जवान.!
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!