
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार )हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशित क्रम में दिनांक 12.2.2025 को आगामी शारदीय कांवड़ मेला यात्रा के संदर्भ में कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सभागार में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया l
आयोजित गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला द्वारा बताया गया कि ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार से बिजनौर, रुद्रपुर, नैनीताल की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन हरिद्वार से रुड़की, मुजफ्फरनगर, मीरापुर, बिजनौर, नूरपुर, मुरादाबाद, काशीपुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिए भेजा जाएगा एवं वापसी का मार्ग भी यही रहेगा।
किसी भी प्रकार का कोई भी भारी वाहन चंडी चौक से श्यामपुर की तरफ नहीं जाएगा। लोड एसेंशियल सर्विस वाहन के लिए मार्ग खुला रहेगा किंतु वह खाली रहेंगे तो नो एंट्री का पालन करेंगे। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उपस्थित जन को रूट प्लान के विषय में और भी कई प्रकार की जानकारी मांगने पर प्रदान की गई।
उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला,एएसपी/सीओ सदर जितेंद्र चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, निरीक्षक यातायात हितेश कुमार, सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमेंद्र गर्ग एवं सदस्य तथा सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर कुमार जोशी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहेl

More Stories
हरिद्वार के बाहदराबाद का उस्मान चलने फिरने मे है लाचार, लेकिन नामाकुल फिर भी कर रहा था अवैध नशे का कारोबार, बाहदराबाद पुलिस ने लाखो रुपयों की चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!
एसएसपी श्वेता चौबे की टीम ने नशे के नेटवर्क पर कि पुनः सर्जिकल स्ट्राइक, करीब एक किलो चरस के साथ दो नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,टीम ने नशा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी किया सीज, उत्तरप्रदेश मे शामली के रहने वाले है दोनों आरोपी.!
जनपद में मानसून को लेकर अलर्ट, डीएम ने आपदा कंट्रोलरूम का किया निरीक्षण; सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश; नदी नालो के पास सीसीटीवी कैमरे और वार्निंग सायरन लगाने के दिये निर्देश,