
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) बहादराबाद
*”समाज को नशामुक्त करने तक हमारी ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, हम आम लोगों से भी सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा रखते हैं :: एसएसपी हरिद्वार”*
*कोतवाली लक्सर*
“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के अन्तर्गत एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद को नशामुक्त करने एवं नशा तस्करी के गोरखधंधे में लिप्त समाज के दुश्मनों को सलाखों के पीछे भेजकर समाज को सकारात्मक संदेश देने के लिए ऑफिसर्स को दिए गए ठोस निर्देशों का असर जिला पुलिस की कार्यवाही में लगातार दिख रहा है।
नशा तस्करों की आवाजाही टटोलने के लिए सक्रिय किए गए मुखबिरों की सूचना पर लक्सर पुलिस टीम ने अभियुक्त आरिफ को डोसनी फ्लाई ओवर के नजदीक से करीब दस लाख रुपए बाजार कीमत की कुल 104 ग्राम स्मैक, इलैक्ट्रानिक तराजू एवं नगदी के साथ दबोचा। अभियुक्त अपने ही गांव के एक युवक से स्मैक लेकर फुटकर में बेचने का काम करता था। हिरासत में लिए गए अभियुक्त के खिलाफ N.D.P.S. एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम कथित सप्लायर की तलाश में जुटी है।
लक्सर पुलिस की इस बड़ी सफलता पर स्थानीय नागरिकों द्वारा खुशी व्यक्त की गई।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 900/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
*पकड़ा गया अभियुक्त-*
आरिफ पुत्र रिफाकत निवासी जैनपुर खुर्द लक्सर
*विवरण बरामदगी -*
(1) 104 ग्राम अवैध स्मैक
(2) 01 इलेक्ट्रोनिक तराजू व नगदी 400 रुपये
*पुलिस टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथांण
2-व0उ0नि0 मनोज गैरोला
3-हे0का0 रियाज
4-हे0का0 सुरबीर
5-का0 रविंद्र चौहान

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!