
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने 2020 से लगातार फरार चल रहे अभियुक्त को तलाश करते करते केरल पहुंच गई और ठगी के आरोपी को दबोचकर हरिद्वार ले आई पकडे गये आरोपी ने लोगो को हज यात्रा करवाने के नाम पर रूपये ठग कर लोगों की धार्मिक भावनाओं से खेल कर फरार हो गया था आरोपी पर करीब 40 लाख की ठगी और जान से मारने की धमकी देने के मामले का मुकदमा ज्वालापुर मे दर्जें था पुलिस को निरंतर प्रयास करने का आज फायदा मिल गया पुलिस से बचने के लिए आरोपी छिपाकर अपने घर सुदूर केरल पहुंचा गया था प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर पर वादी शौकीन अहमद पुत्र तहसीन अहमद निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर दिनांक 24/11/2020 को प्रतिवादी शाहजमाल, सैयद आरिफ व शमनन्द के द्वारा हज यात्रा में जाने के लिए 3949000 ₹ लेने व रुपए वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध मुकदमा अपराध संख्या 623/2023 धारा 406.506 भा0द0वि पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त शमनन्द वावू की तलाश में केरल पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त-*
शमनन्द वावू पुत्र मुईद्दीन कुटी निवासी पच्छाटिरी थाना तिरुर जिला मलापुरम केरल
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 रविंद्र जोशी
2-का0 रोहित

More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!