चमनलाल कौशल (राष्ट्रीय दिया समाचार)डोईवाला
डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत गुरुद्वारा शहिदां सिंघा साहिब नुन्नावाला हरिद्वार रोड अल्पसंख्यक आयोग द्वारा स्वीकृत 369.36 करोड़ के भवन एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, अल्पसंख्यक एवं समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास ,विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला ,अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष डॉ आर के जैन द्वारा संयुक्त रुप से शिलान्यास किया गया ।बतौर मुख्य अतिथि डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के जन समुदाय के लिए विभिन्न योजनाओं को अंत्योदय तक पहुंचाने के लिए कार्य किया है , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास मूल मंत्र के साथ हर देशवासी के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं ।कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने कहां की भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक समुदाय के हितों एवं उनके धार्मिक स्थलों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, उसी के तहत आज इन योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है और भविष्य में भी हर प्रकार का सहयोग अल्पसंख्यक समुदाय के लिए किया जाएगा ।विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला ,डॉ आरके जैन ,सिंह सभा के अध्यक्ष गुरदीप सिंह जी और ओंकार सिंह ने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं के विषय में प्रकाश डाला ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व दर्जा धारी मंत्री करण बोहरा, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ,जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल,मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल, मंडल आई टी प्रभारी हरविंदर सिंह (हंसी भाई ), मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, विक्रम सिंह नेगी,मंडल सोशल मीडिया प्रभारी आदेश पवार ,आदि मौजूद रहे।


More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा