
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
आज अपराहन 5:20 बजे के करीब एक बच्चे द्वारा आपदा परिचालन केंद्र को दूरभाष पर सूचना देते हुए बताया कि त्यूनी से लगभग 1 किमी दूरी पर अवस्थित मझोग में गैस गोदाम के समीप आग लगी है, जिसमे 4 बच्चों के फंसे होने की सूचना है।

अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा द्वारा सूचना प्राप्त होते ही आपदा परिचालन केंद्र में बागडोर संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य मॉनिटरिंग एवं सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।
वही अग्निशमन दस्ता एवं रेखे विभागों के संबंधित अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

ज्ञातव्य है कि जनपद में आपदा प्रबंधन कार्य की सक्रियता को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में एक मॉक अभ्यास किया जा रहा है।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!