
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आर्य इंटर कॉलेज, बहादराबाद (हरिद्वार) में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी मणि शंकर पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उत्तराखंड आगमन पर प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत संगठनात्मक समीक्षा बैठक की।
बैठक को संबोधित करते हुए मणि शंकर पांडे ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) तेजी से मजबूत हो रही है और आने वाले समय में पार्टी प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक बूथ एवं गांव तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तराखंड में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित होगी।
बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मणि शंकर पांडे जी ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए प्रदेश की राजनीति में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश प्रधान महासचिव राजीव भार्गव, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसर लाल कनौजिया, हरिद्वार जिला अध्यक्ष गौतम कुमार सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

More Stories
कार्मिकों की सूची उपलब्ध न कराने वाले विभागों पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सख्त, आरपी एक्ट-1950 के तहत कार्रवाई के निर्देश* *कार्मिकों की सूची उपलब्ध न करने वाले विभागाध्यक्षों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी मैं जिला प्रशासन.!
देहरादून क़ी राजपुर पुलिस ने ज़मीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने फ़र्ज़ी आदमी को खड़ा कर के रजिस्ट्री कराकर हड़प लिए थे करोड़ो रूपये.!
वार्ड-34 गोविंद गढ़ में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, नालियां चोक होने से लोग परेशान