November 24, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून क़ी राजपुर पुलिस ने ज़मीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने फ़र्ज़ी आदमी को खड़ा कर के रजिस्ट्री कराकर हड़प लिए थे करोड़ो रूपये.!

 

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

दिनांक: 14-09-2026 को वादी करन शर्मा निवासी सहस्त्र धारा रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर आकर तहरीर दी गई की अभियुक्त संजय त्यागी आदि के द्वारा वादी से भूमि विक्रय करने के नाम पर धोखाधड़ी से कूट रचित दस्तावेज तैयार किए गए व असली भूमि स्वामी के स्थान पर फर्जी व्यक्ति को रजिस्ट्री के समय खड़ा कर वादी की पत्नी के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री कराकर भूमि विक्रय के नाम पर करोड़ों रुपए की धनराशि धोखाधड़ी से ली गई व अपना पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई व फरार हो गए। जिस सम्बन्ध में थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 224/2026 धारा 420/ 467/468/471/506 IPC में अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने व उनकी गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, जिस पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। अभियोग में नामजद अभियुक्त संजय त्यागी व उसके अन्य साथी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरे व मैन्युअल पुलिसिंग की मदद से जानकारी एकत्रित करते हुए अभियुक्त संजय त्यागी व परविंदर कुमार को आईटी पार्क पिछले गेट ,धोरण रोड से गिरफ्तार किया गया। धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्तो के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा उनके संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- संजय त्यागी पुत्र सालिक चंद्र त्यागी निवासी फ्लैट नं०- 10 महादेव अपार्टमेंट, गैस गोदाम थाना राजपुर, देहरादून
2- परविंदर कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी राजेश्वर नगर लेन नं०- 06, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून

*पुलिस टीम:-*

1- उ०नि० प्रवेश रावत, चौकी प्रभारी आईटी पार्क
2- कां० अमित
3- का० विशाल
4- का० रोबिन

You may have missed

Share