November 24, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का कैबिनेट मंत्री ने किया स्वागत,संत रविदास जी के विचार सामाजिक समरसता और समानता के आधार: गणेश जोशी

देहरादून, 24 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के किशन नगर चौक पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भाजपा की ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने विचारों और जीवन दर्शन से समाज को समानता, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन दर्शन हमें ऐसे समाज के निर्माण का संदेश देता है, जहां सभी को समान सम्मान, अवसर और अधिकार प्राप्त हों।

 

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संत रविदास जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, सम्मान और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का संकल्प है कि विकास की मुख्यधारा में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी समान अवसर और लाभ मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा की ‘समरसता संकल्प यात्रा’ संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास है। यह यात्रा समाज में एकता, सद्भाव और समानता की भावना को और अधिक मजबूत करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, विधानसभा प्रभारी विनय गोयल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed

Share