November 24, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

आखिर अवैध नशे क़ी दवाई के साथ धारा ही गया गुलफाम, नैनीताल क़ी sog और लालकुआं पुलिस क़ी संयुक्त टीम के जाल मे फ़सा गुलफाम, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध नशीले इंजेक्शन किये बरामद, काफ़ी दिनों से युवाओं क़ी नसो मे घोल रहा था नशे का ज़हर.!

 

 

 

*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी, द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन ” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।*

 

इसी क्रम में *श्री हरबंश सिंह पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्री विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं व SOG प्रभारी मोहन सोन के कुशल नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन/ चैकिंग कार्यवाही के दौरान दिनांक 23/11/2026 को *वाहन मोटरसाइकिल न0- UK-04-AR-8254 से नशे की तस्करी कर रहे एक तस्कर को 330 नशीले इंजेक्शन परिवहन करते हुये गिरफ्तार* गया है।

 

अभियुक्त द्वारा दौराने गिरफ्तारी *उक्त नशीले इंजेक्शन आरिफ निवासी बहेड़ी बरेली* से खरीदकर लाना बताया गया है । अभियुक्तगणों के विरूद्ध कोतवाली लालकुआं में अन्तर्गत *धारा- 8/22/60/29 NDPS Act* में अभियोग पंजिकृत किया गया।

अभियुक्त के पूर्व आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त* –

 

गुलफाम हुसैन उर्फ गंगू पुत्र इरशाद हुसैन निवासी गली नंबर 3 लाइन नंबर एक आजाद नगर थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी नैनीताल उम्र 34 वर्ष

 

 

*बरामदगी का विवरण-*

*कुल 330 नशीले इंजेक्शन तथा मोटरसाइकिल न0- UP04-AR-8254*

 

*गिरफ्तारी टीम*

उ0नि0 उ0नि0 वन्दना चौहान

कानि0 गणेश गिरी

कानि0 चालक खीम सिंह

कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा- SOG

कानि0 भानू प्रताप – SOG

You may have missed

Share