
एसएसपी देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में दून पुलिस की मेहनत व कार्यशैली सुर्खियां दसरे प्रदेशो तक से सुर्खया बटोर रही है देहरादूून पुलिस की कड़ी मेहनत देख गुजरात राज्य के विधायक सेजल राजीव कुमार पांडया ने उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री उत्तराखंड ,डीजीपी,एसएसपी देहरादून को धन्यवाद पत्र भेजा है आपको बता दे कि पिछले 08 सालो से भावनगर गुजरात से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को ऋषिकेश पुलिस ने अथक परिश्रम के बाद उसके परिजनों को ढूंढ कर मिलाया था लापता युवक को उसके परिजन पिछले 08 वर्षो से लगातार अलग- अलग स्थानों में तलाश रहे थे लेकिन कही से युवक की कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने युवक के मिलने की आस,तक छोड दी थी और अपने कलेजे के टुकडे को मृत मान लिया था प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12/01/24 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक नयन कुमार को ऋषिकेश क्षेत्र में लावारिस अवस्था में घूमते हुए मिलने पर संरक्षण में लिया गया था, जिससे पूछताछ में उक्त युवक का मानसिक रूप से विक्षिप्त होना ज्ञात हुआ था। पुलिस द्वारा की गई अथक मेहनत व प्रयासों के फल स्वरुप उक्त युवक का मूल रूप से भावनगर गुजरात का होना ज्ञात हुआ, जिस पर स्थानीय पुलिस से संपर्क करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त युवक पिछले 8 वर्षों से अपने घर से लापता है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गुजरात के भावनगर थाने में दर्ज है, तथा गुजरात पुलिस पिछले 8 वर्षों से उसकी तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें ऋषिकेश बुलाकर उक्त युवक को उनके सुपुर्द किया गया।
दून पुलिस द्वारा अथक मेहनत व लगन के साथ किये गए उक्त कार्य की गुजरात राज्य के भावनगर ईस्ट के विधायक सेजल राजीव कुमार पंड्या जी द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई, विधायक जी के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड को धन्यवाद पत्र ज्ञापित करते हुए उनके निर्देशन में उत्तराखंड पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की, साथ ही देहरादून पुलिस की कार्यशैली तथा मानवीय संवेदना की प्रशंसा करते हुए एसएसपी देहरादून को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक