
देहरादून पुलिस महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित कर रही है आज डोईवाला पुलिस ने 13,वर्षीय नाबालिक बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त को 03 घन्टे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत निवासी महिला शिकायतकर्ता द्वारा प्रा0पत्र दिया कि आफताब नाम का लडका उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर स्कूल से छुट्टी दिलाकर अपने साथ कहीं ले गया है।जिस पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0 35/24 धारा- 363 भादवि बनाम आफताब पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपहृता को सकुशल बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला आवश्यक निर्देश दिए गये। जिस पर थाना डोईवाला पर पुलिस टीम गठित करते हुए स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी की गई।
गठित टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से दिनांक 03.02.24 को हरिद्वार रोड सतनाम ढाबा के पास नून्नावाला,डोईवाला से अभियुक्त आफताब पुत्र शहजाद निवासी- लक्सर जनपद हरिद्वार हाल निवासी- केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला देहरादून, उम्र 19 वर्ष के कब्जे से अपहृता/पीडिता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।
पीडिता/अपहृता के बयानो मे अभियुक्त द्वारा अपहृता/पीडिता के साथ शारीरिक सम्बन्ध (बलात्कार) बनाये जाने पर अभियोग में धारा 376(3) भादवि व ¾ पोक्सो की वृद्धि की गयी।
अभियुक्त अपहृता को साथ लेकर उक्त घटना को अंजाम देकर गिरफ्तारी से बचने के लिए डोईवाला से अपने मूल निवास लक्सर भागने की तैयारी मे था। डोईवाला पुलिस द्वारा घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत मात्र 03 घन्टे की अल्पावधि मे अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
आफताब पुत्र शहजाद निवासी- लक्सर जनपद हरिद्वार हाल निवासी- केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला, देहरादून, उम्र 19 वर्ष।
*पुलिस टीम*
01- म0उ0नि0 प्रीति सैनी
02- हे0का0 सुधीर सैनी
03- कानि0 अनुज कुमार
04- म0का0 रचना रावत

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक