
वर्ल्ड पीस मिशन के द्वितीय चरण का शुभारम्भ रविवार को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा अभियान का पोस्टर जारी कर और अभियान संयोजक डा0 बिपिन जोशी को श्री राम नामी पटका पहनाकर किया गया।काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अभियान की सफलता की कामना करते हुए प्राचीन ऋषि मुनि परंपरा, योग अध्यात्म और आयुर्वेद को देवभूमि उत्तराखंड की विरासत बताया। अभियान संयोजक योगाचार्य डा0बिपिन जोशी ने बताया कि वर्ल्ड पीस मिशन द्वितीय चरण में 5 से 7 फरवरी तक सिंगापुर, 8 से 10 फ़रवरी मलेशिया और 11 से 13 फ़रवरी तक थाइलैंड में विश्व शांति और सौहार्द के लिए योग, ध्यान और सर्वधर्म समभाव के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगें। जहां पवित्र गंगाजल, उत्तराखंड की टोपी, अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद, मंदिर के माडल और चित्र भारतीय समुदाय के लोगो को भेंट किए जायेगे।
अभियान दल में डा0 मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, योग शिक्षिका गीता जोशी, विमला जोशी आदि शामिल रहेंगे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही