कल रात को समय लगभग 18:01 बजे सिटी कंट्रोल द्वारा सूचना दी गई कि एक महिला द्वारा लेन नंबर 5 में घर के अंदर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है ।
सूचना पर थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन मय पुलिस बल के मौके पर पहुचे जहा मृतिका स्वाती कुमारी पुत्री पप्पू कुमार निवासी खगड़िया बिहार का शव मृत अवस्था में चुन्नी के सहारे पंखे पर लटका मिला , मृतिका मूल रूप से बिहार की रहने वाली है जो ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई कर रही थी व किराए पर लेन नंबर 5 क्लेमेंटटाउन में रह रही थी
मृतका के परिजनों को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है शव को दून अस्पताल मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है
प्रथम दृष्टिता पंखे से लटक कर आत्महत्या किया जाना पाया गया है विस्तृत जांच की जा रही है
*मृतिका का नाम पता*
स्वाती कुमारी पुत्री पप्पू कुमार निवासी ग्राम पटेल नगर पोस्ट बोरने थाना चौथम बोरने खगड़िया बिहार उम्र करीब 20 वर्ष

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त