
सुनील सोनकर(राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी के माल रोड स्थित एक होटल सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट और महामंत्री हिमानी वैष्णव के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में महिलाओं की भूमिका तेजी से बदल रही है और वे हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीति, स्वरोजगार और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अभूतपूर्व अवसर मिले हैं। रुचि भट्ट ने अपने संबोधन में विस्तार से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही हैं। उज्ज्वला योजना, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा, महिला उद्यमिता और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर इन योजनाओं की जानकारी दें और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा महिला मोर्चा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण का मजबूत मंच है। आज जरूरत है कि महिलाएं सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें और नेतृत्व की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अंकित भंडारी मामले को लेकर उसका सुविधा भी ने कठोर कार्रवाई की है और ऐसे में अंकित भंडारी को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया गया है कोई विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है जिसको लेकर वह अंकित भंडारी के मामले को भी बाजार का तूने देने का काम करती है पर जनता सब समझती है।

More Stories
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के कुशल नेतृत्व में टिहरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करीब 1100 CCTV कैमरों की पड़ताल और अंतर्राज्यीय स्तर पर लगातार दी गई दबिश एवं प्रयासों के बाद लाखों की चोरी की घटना का किया सफल खुलासा, पुलिस ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त किये गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से शत-प्रतिशत चोरी का माल व हिमाचल प्रदेश से चोरी की गई बाइक की बरामद,01 अभियुक्त फरार,पकडे गये आरोपियों का पूर्व से रहा है कई राज्यों में आपराधिक इतिहास,आरोपियों पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, देहरादून एवं टिहरी गढ़वाल में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे.!
मसूरी झड़ीपानी में रेलवे की जमीन पर 31 मकानों पर संपदा अधिकारी के बेदखली आदेश का नोटिस हुआ चस्पा हुए नोटिस.!