September 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के कुशल नेतृत्व में टिहरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करीब 1100 CCTV कैमरों की पड़ताल और अंतर्राज्यीय स्तर पर लगातार दी गई दबिश एवं प्रयासों के बाद लाखों की चोरी की घटना का किया सफल खुलासा, पुलिस ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त किये गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से शत-प्रतिशत चोरी का माल व हिमाचल प्रदेश से चोरी की गई बाइक की बरामद,01 अभियुक्त फरार,पकडे गये आरोपियों का पूर्व से रहा है कई राज्यों में आपराधिक इतिहास,आरोपियों पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, देहरादून एवं टिहरी गढ़वाल में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे.!

 

 

_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के कुशल नेतृत्व में टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है नरेन्द्र नगर पुलिस ने करीब *1100 से ज्यादा CCTV कैमरों की पड़ताल और अंतर्राज्यीय स्तर पर लगातार दी गई दबिश एवं प्रयासों के बाद लाखों की चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए *02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किये है पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से शत-प्रतिशत चोरी का माल व हिमाचल प्रदेश से चोरी की गई बाइक बरामद की हैं पकडे गये आरोपियों पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, देहरादून एवं टिहरी गढ़वाल में दर्जनों मुकदमे दर्ज़ है आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा अपराधों के अनावरण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नरेन्द्रनगर पुलिस एवं CIU टीम ने गृहभेदन एवं लाखों रुपए की चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल तीसरा अभियुक्त फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना की गई है। पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण के लिए टिहरी गढ़वाल, ऋषिकेश, रानीपोखरी, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला, यमुनानगर, सोलन (हिमाचल प्रदेश), हल्द्वानी सहित विभिन्न स्थानों के 1100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं भौतिक साक्ष्यों के गहन विश्लेषण के बाद पुलिस टीम अभियुक्तों तक पहुंचने में सफल रही।

 

*घटना का विवरण*

 

🔹दिनांक 04.09.2026 को वादी मुकदमा सौरभ धमान्दा, निवासी वार्ड नं. 02, दीवान लॉज, थाना नरेन्द्रनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा कोतवाली नरेन्द्रनगर में सूचना दी गई कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके बंद मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं।

🔸 प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली नरेन्द्रनगर में मु0अ0सं0 25/2026, धारा 305(A), 331(3) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के पर्यवेक्षण में घटना के शीघ्र अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया।

🔸 इस दौरान पुलिस टीम ने 1100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गतिविधियों का बारीकी से विश्लेषण किया।

🔹 जांच में चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की पहचान हुई। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर अभियुक्त उक्त मोटरसाइकिल को ऋषिकेश स्थित नटराज चौक के पास छोड़कर फरार हो गए थे।

🔸 तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों की पहचान शहनवाज, जाहिद उर्फ अतीक एवं मौ0 रफीक के रूप में हुई, जो पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं_नटराज चौक के पास छोड़ी बाइक लेने पहुंचे अभियुक्त, पुलिस ने दबोचा_ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 20.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त नटराज चौक के पास पूर्व में छोड़ी गई मोटरसाइकिल को लेने आये हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए देहरादून-ऋषिकेश मार्ग स्थित फ्लाईओवर, वन विभाग चौकी के पास, घेराबंदी की गई। समय करीब 19:50 बजे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचे शहनवाज एवं जाहिद उर्फ अतीक को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के कब्जे से गृहभेदन की घटना में चोरी किए गए आभूषणों की *शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है।* बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई।पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर घटना में शामिल तीसरा अभियुक्त मौ0 रफीक पुलिस गिरफ्त से फरार है। जानकारी के अनुसार वह जम्मू की ओर भाग गया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टिहरी पुलिस द्वारा विशेष पुलिस टीम जम्मू रवाना की गई है।

*पूछताछ में सामने आया अपराध का तरीका*

 

🔸पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होंने दिनांक 01.09.2026 को धर्मपुर, सोलन (हिमाचल प्रदेश) से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी।

🔹चोरी की गई मोटरसाइकिल से वे चंडीगढ़, हरिद्वार एवं ऋषिकेश पहुंचे। ऋषिकेश क्षेत्र में रेकी करने के बाद दिनांक 04.09.2026 को प्रातः करीब 09:30 बजे रानीपोखरी के जंगल वाले रास्ते से नरेन्द्रनगर पहुंचे।उस समय क्षेत्र में हो रही अत्यधिक वर्षा एवं घने कोहरे का फायदा उठाते हुए अभियुक्तों ने एक बंद मकान का ताला तोड़ा और घर के अंदर रखे सोने के आभूषण चोरी कर लिए।घटना के बाद चोरी किए गए माल को बेचने के उद्देश्य से अभियुक्त हरिद्वार, सहारनपुर, अंबाला, चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, दिल्ली, हल्द्वानी एवं नैनीताल सहित विभिन्न स्थानों पर घूमते रहे, लेकिन चोरी के माल की उचित कीमत नहीं मिलने के कारण वे उसे बेच नहीं पाए।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

 

1.शहनवाज पुत्र मौ0 रफी

उम्र – 26 वर्ष

निवासी – चालोग, थाना बनी, जिला कठुआ, जम्मू।

 

2.जाहिद उर्फ अतीक पुत्र मौसम

उम्र – 21 वर्ष

निवासी – ढोडला जदरेली, पो0 मुंडशीतलनगर।

 

*फरार अभियुक्त*

 

मौ0 रफीक पुत्र मौ0 इकबाल

उम्र – लगभग 28 वर्ष

निवासी – ढोडला बन्सौली, जिला कठुआ, जम्मू।

*शत-प्रतिशत चोरी का माल बरामद*

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से गृहभेदन की घटना में चोरी किए गए लाखों रुपए की कीमत के निम्नलिखित आभूषण बरामद किए गए—*

 

1.गले का हार – 01 अदद, पीली धातु

2.कान के सूई-धागा – 01 जोड़ी, पीली धातु

3.मांग टीका – 01 अदद, पीली धातु

4.महिला अंगूठी – 01 अदद, पीली धातु

5.नाक की नथ – 01 अदद, पीली धातु

6.मंगलसूत्र – 03 अदद, पीली धातु

7.कान के झुमके – 01 जोड़ी, पीली धातु

8.कान के कुण्डल – 01 जोड़ी, पीली धातु

 

. अन्य बरामदगी*

 

– सोलन, हिमाचल प्रदेश से चोरी की गई मोटरसाइकिल – 01 अदद

– घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहनी गई लाल रंग की टोपी, काली रंग की Puma अंकित टी-शर्ट

 

🔹 *पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं अभियुक्त*

 

🔸 पुलिस जांच में गिरफ्तार अभियुक्तों के पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जाने की जानकारी सामने आई है। जिनके विरुद्ध जम्मू कश्मीर, हिमाचल, देहरादून एवं टिहरी गढ़वाल में पूर्व से ही दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा इनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है तथा अन्य घटनाओं में इनकी संलिप्तता के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

 

🔹 दोनों गिरफ्तार अभियुक्तगण को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम*

 

*थाना नरेन्द्रनगर पुलिस टीम*

1.° देवराज शर्मा — प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नरेन्द्रनगर

2. सत्येन्द्र सिंह भण्डारी — वरिष्ठ उप-निरीक्षक

3. सत्येन्द्र सिंह नेगी — उप-निरीक्षक/विवेचक/चौकी प्रभारी प्लास्डा

4. आमिर खान — उप-निरीक्षक/चौकी प्रभारी आगराखाल

5. शान्ति प्रसाद डिमरी — अपर उप-निरीक्षक

6.हेड कॉन्स्टेबल शेखर सिंह

7.हेड कॉन्स्टेबल संजय रावत

8.हेड कॉन्स्टेबल सन्तोष कुमार

9.हेड कॉन्स्टेबल अवतार राणा

10.कॉन्स्टेबल कर्ण सिंह

11.कॉन्स्टेबल आशीष गुडियाल

12.कॉन्स्टेबल चालक अरूण रावत

 

*CIU टीम*

 

1. ओमकान्त — उप-निरीक्षक/प्रभारी CIU

2. सुन्दर लाल — अपर उप-निरीक्षक

3.हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार

4.कॉन्स्टेबल आशीष नेगी

5.कॉन्स्टेबल नीरज शुक्ला

6.कॉन्स्टेबल पदम

You may have missed

Share