
आगामी बिजली संकट से निपटने को सरकार की पहल सरहानीय गत वर्ष होमवर्क न होने से हुआ था बड़ा आर्थिक नुकसान|विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि आगामी बिजली संकट से निपटने को अभी से सरकार ने जो होमवर्क शुरू किया है, निश्चित तौर पर सराहनीय है | नेगी ने कहा कि मोर्चा द्वारा गत वर्ष लगातार सरकार को चेताने का काम किया गया था, लेकिन सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका नतीजा महंगे दामों पर सरकार को लगभग 1000 करोड़ की बिजली खरीदनी पड़ी एवं भार जनता पर पड़ा| नेगी ने कहा कि सरकार को वितरण एवं एटीएंडसी हानियों को कम करने की दिशा में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए | गत वर्ष विद्युत कटौती की वजह से बिजली पर आधारित कारोबार वाले व्यापारियों एवं आमजन को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था |विगत वर्षों में ये हानियां लगभग 30- 35 फ़ीसदी थी, जिसकी वजह से जनता महंगे दामों पर बिजली खरीदने को मजबूर है |

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!