
देहरादून। संभावित नए कोरोना संक्रमण को लेकर के राज्य सरकार एक्शन मोड पर आ गई है, जिसके तहत हुई व्यापक बैठक में शासन ने राज्य के समस्त जिला अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, जारी नए दिशानिर्देशों में प्रत्येक जनपद में कोरोना जांच को अनिवार्य कर दिया गया है
देशभर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए गुरुवार को उत्तराखंड के सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने कोविड की एसओपी जारी की। सभी डीएम और सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमित सैंपलों को अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून भेजें। जिससे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता लग सके, और उसके प्रसार को रोका जा सके।
वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वसन तंत्र से संबंधित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी कर दी गई है।
लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार हाई रिस्क आबादी वाले क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से कोविड टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
हरिद्वार क़ी बाहदराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी के 10 दो पहिया वाहन किये बरामद, पकड़ा गया आरोपी अपने नशे क़ी लत को पूरा करने के लिए देता था वाहन चोरी क़ी घटना को अंजाम, शातिर चोर पहले भी वाहन चोरी मे खा चूका है जेल क़ी रोटियां.!
कैंची धाम के पास दुःखद सड़क हादसा,हादसे मे वाहन चला रहे युवक क़ी दर्दनाक मौत, SDRF ने चार घायलों को गंभीर हालत मे पहुंचाया अस्पताल, बरेली से कैंची धाम जा रहे थे श्रद्धांलु !
उत्तराखंड शासन में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले